Saturday, February 28, 2026

मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं :राज्यपाल


हिमाचल आजकल

शिमला l अन्तरराष्टीय श्री रेणुकाजी मेला-2021 विधिवत रूप से आज सम्पन्न हुआ, जिसके समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देव पालकियों को उठाकर की।
इसके पश्चात, राज्यपाल ने रेणु मंच से जिलावासियों को अपने सम्बोधन में कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं, जिनके माध्यम से हमें आपस में मिलने-जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों से मिली इस प्राचीन पारम्परिक धरोहर को संजोए रखना है। ये मेले व त्योहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का एक ही भाव है कि हम सभी इस देश के मूल निवासी हैं। हमारे आचार-विचार, रहन-सहन व भाषा में विविधता हो सकती है, लेकिन हमारी संस्कृति हमें एक होने का संदेश देती है।
उन्होंने कहा कि उन्हें परशुराम जी की भूमि गोमतक यानी गोवा से देवभूमि हिमाचल में परशुराम जी व माता रेणुकाजी के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने जिलावासियों को मेले के सफल आयोजन की बधाई दी।
इससे पहले, राज्यपाल ने मेले में लगाई गई विभिन्न विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा बागवानी, शिक्षा, आयुर्वेद विभाग को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
इसके उपरान्त, उन्होंने मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिसके तहत कबड्डी में विजेता महिला शिलाई सिरमौर की टीम, उप-विजेता टीम जींद हरियाणा सहित पुरूष कबड्डी प्रतिस्पर्धा में विजेता स्पोर्टस् अकादमी शिलाई सिरमौर व उपविजेता परशुराम क्लब घालजा, वाॅलीबाॅल पुरूष प्रतियोगिता में विजयी एक्स-सर्विसमैन संगड़ाह सिरमौर व उप-विजेता टीम सराहां, बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में रक्षित बडोन आदर्श राजगढ़ सिरमौर को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सिरमौर जिले के उपायुक्त तथा श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार गौतम ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles