Saturday, February 28, 2026

मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के चार काम तो गिनाएं :मुकेश अग्रिहोत्री


हिमाचल आजकल

शिमला,l प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री नेकहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने चार साल के कार्यकाल के अपने चार कामतो प्रदेश के लोगों को बताए।  प्रदेश में हुए उप चुनावों परिणामों नेकेंद्र सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया है।  उनका कहना है कि  देश केकिसानों को नजरअंदाज नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज तीन काले किृष कानूनों को रद्द कर दिया है। कांग्रेस कार्याल  मेंसदस्यता अभियान के मौके पर उन्होंने कहा कि इसकी पृष्टभूमि में हिमाचल उप चुनाव के परिणाम रहें है।  अच्छा होता अगर प्रधानमंत्री इस पर सदन का
विशेष सत्र बुलाते और उसमें इसे निरस्त करते।  प्रधानमंत्री को इसकानूनपर देश से माफी मांगनी चाहिए। इस काले कानून के विरोध में किसान एक सालसे सडक़ों पर बैठा था,इस दौरान उनकी कोई भी बात नही सुनी गई।
बॉक्स
उप चुनाव के नतीजों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा- संजय दत्त
प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि आज  प्रदेश में
विजय संकल्प की शुरुआत हो रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में और प्रदेश मामलों के प्रभारीराजीव शुक्ला के कुशल नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर,नेता व प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री सहित सभीनेताआें ने एकजुटताके साथ उप चुनाव में शानदार जीत हासिल की है वह बहुत ही सराहनीय है।  इस जीत से कार्यकर्ताआें का मनोबल बढ़ा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles