हिमाचल आजकल
शिमला। तीन कृषि कानूनों को रद्द करना सच्चाई व अन्नदाता की जीत और घमंड,अहंकार व तानाशाही मोदी सरकार की करारी हार हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने देवरी-खनेटी में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून वापिस लेना कोई संयोग मात्र नहीं है बल्कि जहां आगले वर्ष में होने वालें विधानसभा के आम चुनाव का भय है वहीं उप चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहें हैं यदि सरकार समय रहते कानूनों को रद्द कर देती तो 700 आंदोलनकारी किसान शहीद न होते। रोहित ठाकुर ने कहा कि देशभर में हाल ही में हुए उप चुनाव में मिली करारी हार से केंद्र की भाजपा सरकार को आनन-फानन में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा एक समान और संतुलित और समग्र विकास करने का प्रयास किया है जिसे आगे भी निरन्तर जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बागवानी को और मजबूत करने व पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार 2022 तक बागवानों-किसानों की आय दोगुना करने की बात करती थी इसके विपरीत पिछले 7 वर्षों में कृषि-बागवानी पर लागत ही दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में स पन्न हुए उप चुनाव 2022 के आम चुनाव का सेमीफाइनल था। भाजपा के खिलाफ सेमीफाइनल में जनता ने कांग्रेस को 4-0 से जीताकर संकेत दे दिया है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार सत्ता में वापिसी करेंगी। उन्होंने देवरी-खनेटी और पराली-बदरूनी पंचायतों की समस्त जनता का उप चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की समस्याआें को चरणबद्घ तरीके से समाधान करने बारें आश्वासन दिया।


| All Rights Reserved | Website By :