Saturday, February 28, 2026

किसानों को अपशब्द बोलने के लिए भाजपा मांगे माफी : राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने किसानों को अपमानित करने और उनके खिलाफ अपशब्द बोलने के लिए भाजपा को देश से माफी मांगने चहिए।  पिछले एक साल से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन को भाजपा नेताआें ने उन्हें बदनाम करने के लिए अनेक षडयंत्र रचे। इस दौरान किसानों के आंदोलन को विदेशों से फंडिंग होने के झूठे आरोप लगाना और उन्हें पाकिस्तानी आतंकवादी तक बताना उनका ही नहीं देश का अपमान था । उनका कहना है कि इस आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसान शहीद हुए। इस सबके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

राठौर ने  किसानों के इस विजय पर्व उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि अगर प्रधानमंत्री ने पहले  किसानों की बात सुनी होती तो 700 किसानों की मौत नहीं होती।  किसान आंदोलन को कुचलने के लिए भाजपा ने जो अनैतिक हतकंडे अपनाए गए उससे सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कम हुआ है।उन्होंने कहा  देश  और देश का किसान बहुत मजबूत है।उन्हें नहीं  तोड़ा जा सकता है और न ही उसे कमजोर किया जा सकता है।लोकतंत्र में सरकार के किसी भी फैसले का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना देश के किसी भी नागरिक का अधिकार है और इससे उसे महरूम नहीं किया जा सकता।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles