हिमाचल आजकल
शिमला, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष जैनव चंदेल ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य कार्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित एक प्रैस वार्ता में कहा कि भाजपा अपनी दिखती हार के कारण इतनी बौखला चुकी है कि कांग्रेस पार्टी की जो होर्डिग राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगी है उनको तोड़ा जा रहा है जो कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में इस प्रदेश को केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी मंहगाई ही दी है जिसके कारण प्रदेश के मतदाताओं ने आज इन्हे सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है जिससे हताश होकर ऐसे हथकंडे अपना रही है। प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्यवाही की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है हम चुनाव आयोग से यही कहना चाहते है कि जो भाजपा की होर्डिग लगाए है उनको भी तुरन्त हटाया जाए।
जैनब चंदेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा कर्मचाारियों के हितों की रक्षा की है जिनको देखते हुए हमारी पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस स्कीम को कर्मचारियों के हित में तुरंत लागू किया जाएगा। यह कर्मचारियों के प्रति एहसान नहीं बल्कि उनका अधिकार है। भाजपा के जो भी केंद्रीय नेता प्रदेश के चुनावी दोरे में आ रहे है वह बेरोजगारी मंहगाई और भ्रष्टाचार के मुददो पर चर्चा करने से गुरेज कर रहे है वह केवल धर्म क्षेत्रवाद और जातिवाद की भावनाओं को उकसाने का काम कर रहे है जो कि चुनाव आचार संहिता के विरूद् है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री को किसी भी निर्णय लेने से पहले चार जगह से इजाजत लेनी पड़ती है। हाल ही में रामपूर में एक लड़की की निर्मम हत्या की गई परन्तु पुलिस और प्रशासन कई दिन तक हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे और इसकी अभी तक कोई भी जांच नही की जा रही है इसके अलावा रोहडू में एक हत्या का मामला सामने आया है जो कि अभी तक सुलझाया नहीं गया है इससे पता लगता है कि सरकार और प्रशासन कानून व्यवस्था को लेकर कितनी गंभीर है।
हिमाचल की जनता भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी जेनब चंदेल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :