Saturday, April 11, 2026

विजय संकल्प यात्रा ने किया भाजपा की विजय का आगाज : सुरेश कश्यप

हिमाचल आजकल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल में विजय संकल्प अभियान को लेकर अद्भुत जोश देखने को मिला पूरे प्रदेश में चुनावी शंखनाद के बाद यह सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में लगभग 300000 लोगों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है जिसका लाभ सीधा-सीधा जनता को हुआ है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हिमाचल को लेकर प्यार एवं विकास को धरातल पर पहुंचने का दृढ़ निश्चय दिखाई देता है।

हमारी सरकार ने हिमाचल को बल्क ड्रग बाग, एम्स, मेडिकल डिवाइस पार्क, वंदे भारत रेल जैसे बड़े तोहफे दिए है जिसको कांग्रेस पार्टी एक सपना कहती थी पर भारतीय जनता पार्टी ने इन सपनों को साकार किया है| 

भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है, कांग्रेस केवल जनता को सपने दिखाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी और यह साफ दिखता है कि हिमाचल प्रदेश से मोदी जी को कितना लगाव है।

हिमाचल की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व पटल पर ले जाकर हिमाचल को गौरवान्वित किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक साधारण परिवार से आते हैं और आज वह प्रदेश के मुख्यमंत्री है , यह भारतीय जनता पार्टी ही है जिसमें इस प्रकार का नेतृत्व सामने उभर कर आता है कांग्रेस पार्टी में तो केवल परिवारवाद का राग गाया जाता है। 

आज कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खुद ही मान लिया कि कांग्रेस पार्टी के पास नेतृत्व नहीं है ,अगर हम कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की तुलना करें तो भारतीय जनता पार्टी के पास एक विराट नेतृत्व है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल , शांता कुमार , केंद्र मंत्री अमित शाह जैसे अनगिनत चेहरे भारतीय जनता पार्टी के पास है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles