हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के थकान मिटाने के बाद प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता अब दिल्ली एमसीडी व गुजरात विधानसभा चुनावों में कूदेंगे। कांग्रेस आलाकमान ने जल्द ही प्रदेश कांगेस के नेताओं गुजरात व दिल्ली में होने जा रहे चुनाव में जिम्मेदारी सोंपने जा रहा है। हिमाचल में बीते 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
प्रदेश में करीब एक महीने चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक अब दिल्ली एमसीडी चुनाव में प्रचार करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के कुछ एक नेताओं को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में भेजा जा रह है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी रामलाल ठाकुर, सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा के अलावा कई अन्य बड़े नेताओं को दिल्ली एमसीडी और गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता चुनावी थकान मिटा रहे है। विधानसाा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है।


| All Rights Reserved | Website By :