Sunday, April 12, 2026

सरकार ने मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 85 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन खत्म होने लगा है। वहीं मंडी मध्यस्थता योजना के तहत इस बार भारी  मात्रा में सेब की खरीद की गई है। सरकार  मंडी मध्यस्थता योजना के बागवानों  से सी ग्रेड के सेब की खरीद करती है। इस साल मंडी मध्यस्थता योजना के तहत 85 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई है।

प्रदेश में इस बार सेब की बंपर फसल हुई है। प्रदेश सरकार ने इस बार  मंडी मध्यस्थता योजना के तहत बागवानों से 10.50 रूपए के हिसाब  सी ग्रेड के सेब की खरीद की है। मंडी मध्यस्थता योजना योजना के तहत सरकारी उपक्रम हिमफैड व एचपीएसी के मध्यम से की जाती है।  इन दोनों उपक्रम के तहत सरकार ने इस बार करीब 85 हजार मीट्रिक टन सेब की खरीद की है। जबकि पिछले साल करीब 72 हजार मीट्रिक टन सेब  की खरीद की थी।  इस बार सेब की खरीद काफी ज्यादा हुई है। शिमला जिला  के अलावा मंडी व कुल्लू जिला में सेब सीजन खत्म हो चुका है। वहीं मंडी मध्यस्थता योजना के खरीदे गए सेब  की एवज में एचपीएमसी व हिमफैड बागवानों को कई तरह के उपकरण,  सेब की दवाइयां व खाद उपलब्ध करवाता है। हालांकि बागवान मंडी मध्यस्थता योजना के तहत खरीद गए सेब का नकद भुगतान करने की मांग करते आ रहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles