चुनाव नतीजों के रूझान आने के साथ ही दिल्ली में शुरू होगा आगे का खेल
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस के केंद्रीय नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे। कांग्रेस ने इसके लिए रणनीति तैयार कर दी हे। कांग्रेस आलाकमान ने भी अपने नेताओं को मतगणना से पहले शिमला में मौजूद रहने के फरमान जारी किए है। हिमाचल कांगे्रस केे प्रभारी राजीव शुक्ला 7 दिसंबर को शिमला पहुंचेगे। इसके अलावा कुछ राष्ट्रीय सचिव भी शिमला में मौजूद रहेंगे। विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है।
प्रदेश कांग्रेस में मतगणना से पहले हलचल तेज हो गई है। हिमाचल से लेकर
दिल्ली तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब सक्रिय हो गए है। कांग्रेस ने
मतगणना के लिए खास रणनीति बनाई है। कांग्रेस आलाकमान दिल्ली में मतगणना
की जानकारी शिमला में तैनात नेताओं से लेंगे। जबकि प्रदेश कांग्रेस
प्रभारी राजीव शुक्ला अपनी टीम के साथ शिमला में डटे रहेंगे। इसके अलावा
मतगणना के रूझान आने के साथ दिल्ली से नव नियुक्त चुने हुए विधायकों के
लेकर नए फरमान जारी होंगे। इसके बाद आगे का खेल शुरू होगा। कांग्रेस को बहुमत मिलने की स्थिति में विधायकों को एकजुट करने का कार्य में भी शिमला मैं तैनात केंद्रीय नेताओं को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस
आलाकमान ने बहुमत मिलने की स्थिति में जो रणनीति बनाई है, उस पर 8 दिसंबर से काम शुरू हो जएगा। कांग्रेस को कम सीटे मिलने की स्थिति में कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल के बहर शिफ्ट किए जाने की रणनीति बनाई है। लिहाजा मतगणना के बाद सरकार के गठन को लेकर भी लंबा समय खिंचने के आसार भी बनने लजर आने लगे है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता एकएक करके दिल्ली में आलाकमान को अपनी फीडबैक दे चुके है। वहीं प्रदेश के लोगों की नजरें अब 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी है। सूबे की ठंडी फिजाओं राजनीति माहौल गरमाने लगा है। नई सरकार के गठन के लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :