Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस ने पहले ही मानी चुनावी हार : त्रिलोक जम्वाल

हिमाचल आजकल

शिमला।  भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि जब 8 तारीख को जब नतीजे सामने आएंगे तो उसमें स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। जिस प्रकार से हिमाचल  में मतदान हुआ है उससे पूर्ण रूप से यह दिखाई दे रहा है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को भारी मत दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की डबल इंजन सरकार की नीतियों पर मोहर लगाई है, जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हर वर्ग का खयाल रखा है। आप किसी भी वर्ग को देख लो उस वर्ग के लिए जयराम ठाकुर सरकार ने कोई ना कोई काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस बयानबाजी कर रही है उससे कांग्रेस की घबराहट सामने निकल कर आ रही है और उससे दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस ने पहले ही चुनाव में हार मान ली है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles