हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने से पहले ही कांग्रेस में बवाल मचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को शिमला में विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने हंगामा कर दिया है। इन समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने ने होटल सिसिल के बाहर नारेबाजी कर की। बाद में वरिष्ट नेताओं ने समर्थकों को समझाकर माहौल शांत किया।

प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर धमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद को लेकर आमाने सामने आ गए है। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर लॉबिंग तेज हो गया है। वहीं कांग्रेस आलाकमान ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षकों को शिमला भेजा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुंचे।


| All Rights Reserved | Website By :