Sunday, January 11, 2026

जहां पार्टी हारी है, वहां चलेगा जन जागरण अभियान- राठौर

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस प्रदेश में अपना सदस्यता अभियान मार्च के अंत तक पूरा कर लेगी।  पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को  एक-एक हजार सदस्य फॉर्म दिए गए है।   पार्टी में सच्चे और निष्ठावान लोगों शामिल हो,यह सुनिश्चित किया जाएगा।

उनहोंने  कहा कि प्रदेश में जन जागरण अभियान सफलता से आगे बढ़ रहा है।  अभी तक उन्होंने 6 जिलों में इस अभियान के तहत उन विधानसभा क्षेत्रों में पद यात्रा की है जहां पिछले कई सालों से पार्टी जीत नहीं रही है।  इस बार इन क्षेत्रों में बड़ी मजबूती के साथ चुनाव जीतेगी। राठौर ने कहा कि अब वह दूसरे चरण में मंडी कुल्लू व हमीरपुर जिलों के उन क्षेत्रों में पद यात्राएं करेंगे,जहां कांग्रेस हारी है। प्रदेश में ऐसे 22 चुनाव क्षेत्रों की आेर उनका मुख्य फोकस है।

उनका कहना है कि प्रदेश में चार उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री जल्दबाजी में है। मुख्यमंत्री ने  अपने इस कार्यकाल में चार सालों तक उन्होंने कुछ नहीं किया,अब एकाएक अधिकारियों पर दबाव बना कर उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष  ने कहा कि भाजपा के अंदर खाते बहुत उथल पुथल चल रही है। इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। उनके वरिष्ठ नेता जो कल तक पार्टी का गुणगान करते नही थकते थे, अब खुल कर अपनी घुटन बयां करने लगे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles