हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने नेपाल की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान काठमांडू में उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल से शिष्टाएचार मुलाकात की।
नंद लाल शर्मा ने उप प्रधानमंत्री को नेपाल में एसजेवीएन द्वारा निष्पोदित की जा रही 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना और संबद् 217 किमी 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन, 490 मेगावाट अरुण-4 और 669 मेगावाट लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने अरुण-3 परियोजना की निर्माण गतिविधियों पर वैश्विक महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए एसजेवीएन द्वारा किए गए त्वरित उपायों के संबंध में भी जानकारी दी। दोनों देशों के मध्य जल विद्युत सहयोग में परियोजना का समय पर पूर्ण होना एक महत्वपूर्ण माईलस्टोीन होगा।
उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री श्री बिष्णु प्रसाद पौडेल ने परियोजनाआें की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और परियोजनाआें के शीघ्र निष्पादन के लिए नेपाल सरकार से सभी आवश्य क सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में नेपाल में जलविद्युत के विकास से संबंधित मामले पर भी विचार-विमर्श किया गया।
नंद लाल शर्मा ने काठमांडू में अपनी यात्रा के दौरान नेपाल में भारत के महामहिम राजदूत नवीन श्रीवास्तव से भी भेंट की और नवंबर 2022 में अरुण-3 और लोअर अरुण जलविद्युत के लिए उनके आत्म विश्वाभस बढ़ाने वाले दौरे के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। श्री शर्मा ने नेपाल में एसजेवीएन द्वारा विकसित की जा रही परियोजनाआें को लगातार सहयोग देने के लिए भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया। राजदूत ने आश्वासन दिया कि भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने के लिए भारतीय दूतावास सभी परियोजनाआें के निष्पादन और कमीशनिंग के लिए अपना पूरा समर्थन देगा।


| All Rights Reserved | Website By :