हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याआें के कारण उन्हें इस सप्ताह के शुरू में अहमदाबाद के यू$एन$ मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


| All Rights Reserved | Website By :