हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न भागों से आए प्रतिनिधिमंडलों और आम लोगों ने मुलाकात की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बंजार क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताआें से भी अवगत करवाया और उन्हें विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया। हमीरपुर जिला के बड़सर और गलोड़ क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। नगर निगम सोलन के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और निगम की कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न मुद्दों से उन्हें अवगत करवाया।


| All Rights Reserved | Website By :