Sunday, April 12, 2026

रोहित ठाकुर बनाएंगे हिमाचल को शिक्षा का केंद्र: कपिल ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला, जुब्बल नावर कोटखाई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित समस्त युकां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुब्बल-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनाने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारियों ने कोटखाई से जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि रोहित ठाकुर अनुभवी, मिलनसार, दूरदर्शी और ज़मीन से जुड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग प्रदेश का सबसे बड़ा महकमा हैं जिसका विस्तृत कार्यक्षेत्र होने के साथ-2 शिक्षा संस्थानों में हज़ारों अध्यापक व कर्मचारी कार्यरत हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई ने कहा कि जुब्बल कोटखाई को शिक्षा जैसा महत्त्वपूर्ण विभाग मिलना प्रदेश सरकार में बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। युवा कांग्रेस ने कहा कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री स्व० ठाकुर रामलाल भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० यशवंत सिंह परमार की सरकार में शिक्षा मंत्री रहें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व० ठाकुर रामलाल ने शिक्षा मंत्री रहते हुए प्रदेश में शिक्षा के ढांचे को खड़ा करने और उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण क़दम उठाएं थे। युवा कांग्रेस ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल को उनके कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में पढ़े-लिखें युवाओं को भारी संख्या में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए भी जाना जाता हैं। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आगे कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता, सुधार और तकनीकी शिक्षा को रोज़गार की दृष्टि से सुदृढ़ करने के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के उस बयान का भी स्वागत किया हैं जिसमें जिला स्तर पर मॉडल स्कूल खोलें जाने हैं। युवा कांग्रेस जुब्बल नावर कोटखाई ने अध्यक्ष कपिल ठाकुर, पदाधिकारियों एवम समस्त कार्यकर्ताओं ने जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी हैं

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles