Sunday, August 2, 2026

मुख्यमंत्री के आगमन पर हमीरपुर में नजर आया उत्सवी माहौल

हिमाचल आजकल

शिमला, शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर स्थित गांधी चौक पहुंचे, पूरा शहर हर्ष और करतल ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह के साथ पुष्पवर्षा की और फूल मालाओं से अपने प्रिय नेता का स्वागत किया।
शनिवार को दिन भर हमीरपुर उत्सवी माहौल से सराबोर रहा। हर आयु वर्ग के लोग मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए उत्सुक दिखे।  
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के नगरोटा गाजियां से आए पंकज कुमार ने कहा कि शुक्रवार सायं से ही वह मुख्यमंत्री से भेंट करने के लिए आतुर थे। आज सुबह 10 बजे घर से चले और 11 बजे से गांधी चौक, हमीरपुर में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री का शानदार व्यक्तित्व है और लोगों से सीधे जुड़ कर संवाद करते हैं।

वहीं ताल निवासी निशांत कुमार ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही प्रदेश के युवाओं में विशेष उत्साह है। मुख्यमंत्री अनाथ बच्चों, एकल महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बना रहे हैं। यही कारण है कि लोगों को उनमें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। युवाओं के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन प्रेरणास्रोत है उन्होंने लंबा संघर्ष किया और आज राज्य के सबसे बड़े पद पर विराजमान हैं।
भूम्पल से आईं निशा कटोच ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिला के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए संघर्ष की मिसाल हैं। वह प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए दूरदर्शी सोच रखते हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल शुरू करने का प्रदेश सरकार का निर्णय पूरे देश में एक क्रांतिकारी कदम है। यह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरगामी सोच को दर्शाता है, यह व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में एक मील पत्थर सिद्ध होगा।
इससे पहले, हैलीपैड से लेकर गांधी चौक तक स्थानीय निवासी जगह-जगह मुख्यमंत्री के इंतजार में खड़े रहे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी का अभिवादन स्नेहपूर्वक स्वीकार किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles