Monday, August 3, 2026

राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में अनर्गल और झूठे प्रलाप पर जम कर निशाना साधा और कांग्रेस के भ्रष्टाचार की परत-दर-परत खोलते हुए राहुल गाँधी के वक्तव्य को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा की जिस प्रकार राहुल गांधी ने झूठ को सच साबित करने का असफल प्रयास कल लोकसभा में किया वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने केवल पूरे देश में सनसनी फैलाने का प्रयास किया है। राहुल गांधी जी और उनका परिवार जमानत व चल रहा है ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई भी किसी के साथ फोटो खिंचवा सकता है इसका मतलब यह नहीं कि उसके साथ किसी व्यक्ति के निजी संबंध हो। एेसे तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी ,उनके परिवार के सदस्यों, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जैसे अशोक गहलोत के साथ भी कई बड़े व्यापारियों के फोटों है इसका मतलब यह नहीं कि वह भी उनके साथ के साथ जुड़े है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा है, वह झूठ का पुलिंदा है। झूठे आरोप लगाना और फिर भाग जाना राहुल गांधी की आदत रही है। राहुल गांधी हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस में अधिकतम नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में संकलित हैं। राहुल गांधी और आपका परिवार स्वयं नेशनल हेराल्ड मामले में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में जमानत पर चल रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में घोटालेबाजों को देश से बाहर भागने में मदद की जाती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी सरकार में भागे हुए भगोड़ों को वापस लाने की कार्रवाई हो रही है। कई का तो भारत प्रत्यर्पण भी कराया गया है। आगे भी इसी तरह भगोड़ों को लाया जाता रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles