Monday, August 3, 2026

हिमाचल की रेल, सडक़ और हवाई कनेक्टिविटी का केंद्र सरकार ने रखा खास ध्यान : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमल। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कनेक्टिविटी एक महत्वपूर्ण विषय है और कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र बजट के तहत हिमाचल की 3 बड़ी रेल परियोजनाआें को 1902 करोड रुपए मिले है। यह हिमाचल के लिए एक बड़ी सौगात है और इसके लिए हम केंद्र सरकार का विशेष रूप से धन्यवाद भी करते हैं।
उनका कहना है कि भानुपाली बिलासपुर रेल परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया, इसी प्रकार चंडीगढ़ बद्दी रेल परियोजना के लिए 450 करोड़ रुपए और नंगल तलवाड़ा के लिए 452 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा भानुपाली बिलासपुर रेल लाइन का 63 किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक का कार्य तेज गति से चल रहा है, इस परियोजना में 21 मेजर पुल बनने हैं जिसमें से पांच पुलों का काम चल रहा है और 16 के डिजाइन लगभग तैयार है और इसके अंतर्गत 20 टनलो का निर्माण कार्य भी होना है। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ, पपरोला, पालमपुर और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर अति आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने इसके लिए भी केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles