Tuesday, August 4, 2026

हंसराज कलेज दिल्ली में प्राक्तन छात्र व्याख्यान श्रृंखला में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री

इसी कालेज की स्नातक स्तर की शिक्षा ग्रहण : विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कलेज के 75वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित प्राक्तन छात्र व्याख्यान श्रृंखला में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। इस पंचम व्याख्यान का विषय भारतीय राजनीति में युवाआें का वर्तमान एवं भविष्य रखा गया था।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस संस्थान के साथ उनका गहरा जुड़ाव रहा है। स्नातक स्तर की शिक्षा उन्होंने इसी संस्थान से ग्रहण की है। युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनका बहुमूल्य सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाआें के सर्वांगीण विकास के लिए कई नवीन कदम उठा रही है। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें खेलों के क्षेत्र में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। व्याख्यान श्रृंखला के दौरान विभिन्न वक्ताआें ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हंसराज कलेज की प्राचार्य प्रोफेसर रमा ने की।
दिल्ली कलेज ऑफ आर्ट एंड कमर्स की सहायक प्रोफेसर डा$ दीप्ती तनेजा और प्राक्तन छात्र संघ के उपाध्यक्ष ड$ नितिन मलिक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। व्याख्यान श्रृखंला का संयोजन ड$ चेतना जैन और ड$ शैलू सिंह तथा प्राक्तन छात्र संघ की आेर से ड$ प्रभांशु आेझा और महेन्द्र गोयल ने किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles