Monday, August 3, 2026

भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

हिमाचल आजकल
शिमला,। भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश सचिव प्यार सिंह कंवर और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी करण नंदा से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा को भाजपा पूरे देश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाती है। शनिवार को प्रदेशभर में इस उपलक्ष पर कईं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष रहे और वह जनसंघ के संस्थापक थे, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई दायित्व का निर्वहन भी किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुप्रतिभा के धनी थे वह एक प्रखर संगठनकरता, विचारक और राजनेता रहे। दीनदयाल जी ने पूरे भारतवर्ष को एकात्म मानववाद और एकात्म मानव दर्शन का मंत्र दिया।
उन्होंने अंतोदय का मूल मंत्र भी दिया जिस पर केंद्र और प्रदेश सरकार ने प्रतिबद्घ रूप से काम किया। आज पूरे देश भर में ऐसी अनेकों योजनाएं चल रही है जो अंतिम व्यक्ति को फायदा देने के लिए बनी है। प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट 66 फीसदी बढ़ा दिया गया है और इसके तहत भारत में लाखों घर गरीबों को वितरित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री अन्य योजना के तहत कोविड काल के समय देशभर में मुफ्त राशन का वितरण किया गया और अगले 1 साल तक यह मुफ्त राशन केंद्र सरकार द्वारा देश को जरूरतमंद जनता को राहत पहुंचाने के लिए दिया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles