Monday, August 3, 2026

आबकारी विभाग ने 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की

हिमाचल आजकल
शिमला। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया है। आबकारी आयुक्त युनुस ने बताया कि विभिन्न जिलों में आबकारी टीमों ने छापेमारी कर 340 लीटर अवैध शराब नष्ट की और देसी व अंग्रेजी शराब की 87 बोतलें कब्जे में ली हैं। अभियान के दौरान सोलन जिला में 18 बोतल, ऊना में 9, मंडी में 5 और हमीरपुर में 12 बोतल शराब पकड़ी गई। इससे पहले आबकारी विभाग ने बिलासपुर जिला में गुप्त सूचना के आधार पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और अवैध तौर पर शराब के रूप में परिवर्तित की जा रही 260 लीटर कच्ची लाहन को कब्जे में लेकर नष्ट किया गया।
आयुक्त ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने अलग-अलग 125 जगहों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण व व्यापार पर आबकारी विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई करता रहेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles