हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शयुक्रवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसिद्घ लेखक केआर भारती की लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्घ साहित्यकार भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक रहे हैं और प्रदेश के प्रसिद्घ लेखक भी हैं। उन्होंने कहा कि केआर भारती ने हिमाचल प्रदेश के अद्वितीय प्रातिक सौन्दर्य को अत्यन्त मनमोहक तरीके से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। लेखक ने पूरी मेहनत और लगन के साथ इस पुस्तक की रचना की है।उन्होने कहा कि पाठकों के लिए यह पुस्तक ज्ञानवर्द्धक और रोचक साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखलाआें के बीच बसा हिमाचल देश के खूबसूरत राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का अर्थ केवल बर्फ से आच्छन्दित प्रदेश नहीं है अपितु यहां भ्रमण के लिए वह सब कुछ है जिसकी पर्यटक इच्छा रखतेे हैं। प्रसिद्घ लेखक सुदर्शन विशिष्ट ने भी मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक हिमाचल लोक गीत भेंट की।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म पुस्तक का विमोचन किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :