Monday, January 12, 2026

बुशैहर क्षेत्र में विकास कार्य की कमी नहीं होने दी जाएगी: रोहित ठाकुर

बुशैहर क्षेत्र विकास कार्य की कमी नहीं होने दी जाएगी: रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। बुशैहर क्षेत्र में रुकें पड़े विकास के कार्य को तेजी लाई जाएगी।  यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने बुशैहर क्षेत्र की मंढोल, सारी, नकराड़ी और झडग़ पंचायत में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बागवानी और पर्यटन की ²ष्टि से सडक़ों की विशेष महत्वता को देखते हुए सडक़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।  कांग्रेस पार्टी समग्र और एक समान विकास करवाने के लिए वचनबद्घ हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि   हाटकोटी में 66 केवी सब स्टेशन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करवाया गया था। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना जिसकी लगभग 38 करोड़ रूपए की डीपीआर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार करवाई गई थी और  बिक्स द्वारा बजट भी स्वीकृत करवाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाआें के साथ-साथ  अन्य मूलभूत सुविधाआे को और सु²ढ़ किया जाएगा।  रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में सीए स्टोर स्थापित करने और पर्यटन की अपार संभावनाआें को देखते हुए स्थानों को चिन्हित कर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। 

रोहित  ठाकुर ने कहा कि उप चुनाव में बुशैहर क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को 1500 से अधिक वोटों की लीड दी। उन्होंने  बुशैहर क्षेत्र की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया है।  उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताआें के परिश्रम और मेहनत का फल हैं। जन आभार कार्यक्रम के दौरन पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा ,मुनीश शर्मा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चन्दर रांगटा, उपप्रधान प्रकाश, सारी की प्रधान अनु रांगटा, उपप्रधान फेमुदिन, नकराड़ी के उप प्रधान मोनू ब्रागटा व झडग़ के प्रधान अशोक सारटा भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles