Monday, April 13, 2026

प्रदेश के लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार: सुरेश कश्यप

3 महीने की सरकार ने कोई बड़ा काम नहीं किया्र
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अधिकारी कांग्रेस की चार्जशीट बनाने में मदद कर रहे थे उसमें से एक अधिकारी को सरकार में खास नियुक्ति देकर कांग्रेस सरकार ने पुरस्कृत दिया है। प्रदेश में कबाड़ बिक्री की नई दरें तय हो चुकी है और अब तो के्रशर यूनियन भी बन चुकी है जिनके हर माह के दाम तय हो चुके हैं, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे थे।
उन्होंने का आरोप है कि उद्योगपतियों के साथ लगातार सरकार के लोग बातचीत कर रहे हैं और उनके भी रेट कांट्रैक्ट तकरीबन तय हो चुके है। कांग्रेस इस मामले में टारगेट आेरिएंटाइड सरकार है। प्रदेश की सुख की सरकार ने आते ही डीजल के ऊपर वेट बढ़ाकर जनता के पर दुख का बोझ बढ़ा दिया। यह सरकार पानी की दरों पर सेस लगने जा रही है इससे भी जनता के दुख बढऩे वाले हैं। डिपो में खाद्य तेल तो यह सरकार पहले ही महंगा कर चुकी है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार के 3 महीने होने को आए हैं और अभी तक सरकार की कोई बड़ी उपलब्धि सामने नहीं आइ है। 25 जनवरी पर भी लोग और कर्मचारी घोषणाआें का इंतजार करते रहे पर सरकार ने कोई घोषणा नहीं की। उनहोंने कहा कि हिमाचल सरकार की दूसरी कैबिनेट से जनता को बहुत आस थी क्योंकि इन्होंने बड़े-बड़े वायदे जनता से किए हैं, कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला नहीं हलया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles