हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा शिमला मंडल ने उपनगर संजौली में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद और भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा उपस्थित रहे। इस अभियान की अध्यक्षता मंडल महामंत्री गगन लखन पाल ने की।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि हिमाचल में डिनोटिफिकेशन एक्सप्रेस नाम की सरकार चल रही है। जब से यह सरकार सत्ता में आई हैं इतब से प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए और इन कार्यालय के खुलने से जनता को बहुत लाभ हो रहा था। उनका कहना है कि भाजपा सरकार ने इन कार्यालयांे को जनता की मांग पर खोला गया था और सभी प्रकार की स्वीकृति प्रदेश सरकार से लेने के बाद इन्हें खोला गया था। अगर प्रदेश सरकार के यही हाल रहा तो बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार को जनता ही डिनोटिफाइड कर देगी।
करण नंद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से राजधानी में स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपए के काम ठप्प पड़े हैं । शहर ओवरब्रिज और फुटपाथ के निर्माण के काम नहीं हो रहे है। संजौली में आेवरब्रिज लक्कड़ बाजार में लिफ्ट और हिमलैंड के पास आेवरब्रिज का काम भी ठप्प पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संजौली चौकी को थाना बनाया गया था और यह तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री सुरेश भारद्वाज का अथक परिश्रम था कि जनता की इस लंबित मांग को पूरा किया गया था। लेकिन कांग्रेस सरकार संजौली थाने को फिर से एक बार चौकी बना दिया है।
इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष संजय सूद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस सरकार इसी प्रकार से काम करजी रही तो हिमाचल के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। भाजपा का शिमला मंडल और शिमला की जनता सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इस हस्ताक्षर अभियान में गौरव कश्यप, सुशील चौहान, किमी सूद, शैली, बृज सूद, संजीव ठाकुर, संदीप सूद, अनूप वैद, हनीश चोपड़ा, संगीता, पीसी सूद, गौरव सूद व काल्पी शर्मा उपस्थित रहे।
भाजपा ने सरकार के खिलाफ संजौली में चलाया हस्ताक्षर अभियान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :