हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पहला वार्षिक बजट 17 मार्च को पेश करेंगे। वित्तीय बजट 29 मार्च को पारित होगा। हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 14 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद राजभवन ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जबकि 15 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के अलावा सामान्य चर्चा होगी। वहीं 16 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। 20 मार्च को शासकीय और विधायी कार्यों के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। 29 मार्च को बजट अनुमानों को पारित किया जाएगा।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 मार्च को पहला वित्तीय बजट पेश करेंगे
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :