प्रदेश के विकास की ओर कांग्रेस सरकार को काई ध्यान नहीं : सुखराम चौधरी
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर व सुखराम चौधरी ने कांग्रेस कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है तो केवल कांग्रेस की सरकार ने ही किया है। भाजपा के पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्घ सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड रुपए का कर्ज था। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 रुपए का कर्ज था। उनका कहना हे कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ रुपए का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया उसमें से 14000 करोड तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए। में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है , दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़, जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है अगर देखा जाए तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड का लोन ले रही है।
भाजपा नेताआें ने कहा कि जब से यह सरकार सकता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है, राज्य सरकार स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बदल मंडरा रहे है, इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47$5 करोड रुपए का बजट हिमाचल को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं किया है। अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा।
कांग्रेस सरकार ने अब तक 4500 करोड़ का ऋण्र लिया : विक्रम ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :