हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस नेताआें ने देश का लोकतंत्र व जनतंत्र बचाआे के तहत माल रोड से रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उनके हाथों में लोकतंत्र बचाआे, देश बचाआे के नारे की तख्तियां और कांग्रेस के झंडे थे।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताआें ने बड़ी कुर्बानियां दी है।
राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद देश में भाजपा डरी हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली में बढ़ती महंगाई के विरुद्घ रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा 19 एक का घोर अपमान करते हुए देश के नागरिक राइट ऑफ फ्रीडम और एक्सप्रेशन की आजादी का हनन किया है। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब उसे इस प्रकार की किसी रैली के आयोजन से रोका गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए किसी भी लड़ाई लडऩे को तैयार है और इस की शुरुआत हो चुकी है।
इस अवसर पर चेतराम ठाकुर,केवल सिंह पठानिया, जितेंद्र चौधरी, कवंर अजय बाहदुर सिंह,राजेंद्र जार,नीरज नैयर, उमेश नेगी, बुद्घि सिंह ठाकुर,हरिष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेब ठाकुर,चंद्र शेखर शर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,सेनराम नेगी,भूपेंद्र कौशल,राजेश वर्मा,नीरज बक्शी,आकाश सैनी,कांशी राम शर्मा,आेम प्रकाश वर्मा,संदीप कुमार,, के अतिरिक्त कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :