मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यालय में लोगों की समस्या सुनने की कर दी पहल
हिमाचल आजकल
शिमला। $प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री के बैठने से एक आेर जहां संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बनेगा,वहीं दूसरी आेर आम लोगों को भी अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इसकी शुरुआत कर इस परम्परा को शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए है, एेसे में भाजपा का सरकार पर हो हल्ला करना समझ से परे है। उनका कहना है कि कांग्रेस अपनी सभी गारन्टी को चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी। सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जन आकांक्षाआें पर खरा उतरना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हैं।
कांग्रेस अध्यष्क्ष ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री उपलब्ध रहेंगे जो पार्टी नेताआें व अन्य लोगों से मिल कर उनकी समस्याआें का निदान करेंगे। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने वालों में प्रमुख तौर पर कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, चंबा के विधायक नीरज नैयर,कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह, यशवंत छाजटा,चेतराम ठाकुर देवेंद्र बुशहरी, अमित नंदा,यशपाल तनाईक, केशयव नाईक, कृष्ण लाल, जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत, तरुण पाठक,कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह भी मौजूउ रहे।
कांगेस कार्यालय में मंत्री के बैठक से कार्याकर्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :