Monday, April 13, 2026

कांग्रेस श्वेत पत्र लाएं, हम चर्चा के लिए तैयार : जयराम ठाकुर

प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस ने लगाया ग्रहण
हिमाचल आजकल
शिमला। त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का भाजपा ने शिमला में जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताआें ने इस दौरान कार्यकर्ताआें ने लड्डू वितरण का कार्यक्रम भी किया। इस जश्न में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बधाई दी है। चुनावों में ऐसे राज्य भी हैं जिसमें वामपंथियों का शासन उस राज्य में लंबे समय से था पर भाजपा ने उस पर विराम लगाया है। उन्होंने ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है हम उसका स्वागत करते हैं। उस श्वेत पत्र पर भाजपा खुली चर्चा करने को तैयार है। उनका कहना है कि जो आंकड़े कांग्रेस पार्टी ने नेता जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है। अगर सत्ता में रहते किसी पार्टी ने हिमाचल में सबसे ज्यादा ऋण लिया है तो वह कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते हुए 3 महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है । मुख्यमंत्री को भाजपा के ऊपर आरोप लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश में कुछ नया करके दिखाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी पर कांग्रेस सरकार इन योजनाआें में केवल रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस पार्टी हेलीकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी पर अब हेलीकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं पर हम चुप हैं । देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी के नेता हेलीकप्टर का कितना प्रयोग करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, राकेश जम्वाल, डी एस ठाकुर, हंसराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज, मोहिंदर धर्माणी, राजेश शारदा, विजय परमार, गगन लखनपाल व अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles