हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई में कांग्रेस पार्टी ने हर क्षेत्र में एक समान विकाय कार्य किए हैं। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने खणाशनी क्षेत्र की झाल्टा, गिल्टाड़ी पंचायत में जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर को पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सडक़ सुविधा से जोड़ा गया। उन्होंने विधायक प्राथमिकता के तहत बनी क्वांलटा सडक़ संपर्क मार्ग को इसी वित्तीय वर्ष में पूरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बागवानी और पर्यटन की विशेष महत्वता को देखते हुए सडक़ो को प्राथमिकता दी जाएगी। रोहित ठाकुर ने कहा कि भविष्य में शलोली को भी शीघ्र सडक़ से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में सडक़ों के क्षेत्र में प्रगति हुई हैं। प्रदेश में सबसे अधिक सडक़ घनत्व जुब्बल-नावर-कोटखाई में हैं जो पिछले कांग्रेस कार्यकाल (2012-17) में बढक़र 221 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में 29 सडक़ांे को विधायक प्राथमिकता (नाबार्ड) के तहत स्वीकृत कर लगभग 117 करोड़ रूपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई जो कि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय की स्वीकृत 26 सडक़ांे रूपए की पीएमजीएसवाई के तहत करीब 98 करोड़ रूपए की धनराशि स्वीकृत करवाई गई।
रोहित ठाकुर ने कहा कि ठियोग खड़ापत्थर हाटकोटी सडक़ का 92 फीसदी निर्माण कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करवाया गया और इस सडक पर 400 करोड़ खर्च किए गए। ठियोग-हाटकोटी सडक़ योजना के कार्य में तेजी आई है और अगले वर्ष शेष बचे 8 फीसदी निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। इसी प्रकार हाटकोटी-पौंटा सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संभव हो पाया जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि पौंटा-हाटकोटी राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर 1400 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके बनने से बागवानों को लाभ मिलेगा।


| All Rights Reserved | Website By :