Sunday, January 11, 2026

कांग्रेस ने शिमला में मंहगाई व बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पद यात्रा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस लोगों के साथ खड़ी है।  भाजपा की गलत नीतियों से देश मे महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में हुए चार उप चुनावों के बाद भाजपा की बंद कान व आंखे खुली और इसके परिणामों के तुरंत बाद सरकार ने पेट्रोल व डीजल के हर रोज बढ़ते भाव पर रोक लगाते हुए इसके मूल्यों में कुछ कटौती भी की।

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जन जागरण अभियान का नेतृत्व करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की एेतिहासिक जीत के  बाद केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार की कुछ आंख कान खुले है। केंद्र की मोदी सरकार को तीन नए कृषि  कानूनों को वापिस लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से देश का किसान अपनी इस मांग को लेकर सडक़ों पर बैठा था। मोदी सरकार इस आंदोलन को दबाने का भरसक प्रयास करती रही।  जैसे ही प्रदेश में उप चुनाव के परिणाम आये वैसे ही मोदी सरकार बैकफुट पर आ गई।

कुलदीप राठौर ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की देश मे बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली के आयोजन को अनुमति नही दी गई। यह देश के संविधान का अपमान है और देश के नागरिकों के अधिकार का हनन। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ किसी भी बड़े आंदोलन से पीछे नही हटेगी।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी  की अध्यक्षता में  जन जागरण अभियान की यह पद यात्रा लोअर बाजार से होती हुई चौड़ा मैदान स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने पर सम्पन्न हुई। इस अभियान में कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद,जिला सचिव वेद प्रकाश ठाकुर,धर्मपाल ठाकुर,बलदेब ठाकुर,यशपाल तनाईक,अमित नंदा,इंद्रजीत सिंह,सोनिया चौहान, किरण धान्टा,ऊषा मेहता,जितेंद्र ठाकुर,अतुल गौतम,आकाश सैनी,प्रवीण कुमार, चंद्र मोहन चंदेल ,नीरज बक्शी,अमृतपाल,युवा अध्यक्ष अंकुश कुमार,राज सिधु, प्रणव सोहता, मुश्कान,विशाल वीरता, गौरव सरस्वाल, विक्रम ठाकुर,जीतराम पंवार, सेनराम नेगी,सतपाल गिल,भपेंद्र कौशल,राजकुमार, वरुण चंदेल के अतिरिक्त युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles