हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में हिमफैड के गोदामों में अभी नैनो यूरिया का खेप नहीं पहुंची है। सूबे के बागवानों व किसानों को हिमफैड के मध्यम से नैनो यूरिया की खरीद के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि खुले बाजार में नैनो यूरिया खाद की खेप पहुंचनी शुरू हो गई है। अभी तक किसान व बागवान को यूरिया खाद बैग में उपलब्ध करवाया जा रही है। सूबे में नैनो यूरिया खाद की ओर बागवानों व किसानों का रूझान बढऩे लगा है। खाद बनाने वाली इफको कंपनी ने बीते जुलाई महीने में बोतल में यूरिया खाद लांच की थी। आधा लीटर बोतल की कीमत 240 रूपए रखी गई है। अहम बात यह है कि सरकारी उपक्रम हिमफैड ने नैना यूरिया खाद की सप्लाई लेने से फिलाहाल मना कर दिया है। हालांकि इस बारे इफको कंपनी ने हिमफैड प्रबंधन को पत्र लिख कर सप्लाई आर्डर देने को कहा है। बताया जा रहा है कि हिमफैड नैनो यूरिया की बेहतर रिजल्ट आने के बाद बागवान- किसानों को नैनो यूरिया खाद उपलब्ध करवाएगा। उधर इफको कंपनी ने खूने बाजार में नैनो यूरिया खाद को उतार दिया है। प्रदेश के कई जिलों में नैनो यूरिया खाद की डिमांड भी बढऩे लगी है। यूरिया खाद के 50 किलोग्राम के बैग को लाने ले जाने में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए इफको कंपनी ने अब बोतल में लीक्वड यूरिया खाद तैयार की है। आधा लीटर की बोतल में इसकी पैकिंग की गई है।
बॉक्स
सप्लाई के लिए इफको कंपनी से चल रही बात- गणेश दत्त
उधर, हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त का कहना है कि नैनो यूरिया खाद के नतीजो पर नजर रखी जा रही है। नैनो यूरिया खाद के नतीजे अच्छे आने के बाद ही हिमफैड किसानों व बागवानों को नैनो यूरिया उपलब्ध करवाएगा। उनका कहना है कि नैनो यूरिया खाद की सप्लाई को लेकर इफको कंपनी से बातचीत चल रही है। अगले कुछ दिनों में इस बारे कोई फैसला लिया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :