Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए किया घोषणा पत्र कमेटी का गठन

रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह कमेटी में शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिये घोषणा पत्र कमेटी का गठन कर दिया हैं। कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि 8 सदस्यीय कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अलावा विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक हरीश जनारथा, विधायक भवानी सिंह व विधायक चैतन्य शर्मा को शामिल किया गया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles