इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ थे
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को एक बार फिर साद्गी का परिचय देते हुए अपने पहले बजट सत्र के लिए आेक आेवर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए ऑल्टो कार में पहुंचे। सुबह करीब 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास आेक आेवर से विधानसभा के लिए रवाना हुए और साढ़े दस बजे विधानसभा पहुंचे।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रहते वह पूर्व में भी विधानसभा में अपनी ऑल्टो कार से आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पहले बजट सत्र के लिए इस कार में आए तो पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो रही हैं। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक रवि ठाकुर भी उनके साथ रहे।
विधानसभा पहुंचने पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार वीआईपी प्रोटोकल छोडक़र एक साधारण व्यक्ति की तरह माल रोड पर सुबह की सैर तथा लोगों से बातचीत करते नजर आए हैं।


| All Rights Reserved | Website By :