Sunday, January 11, 2026

हिमाचल के पर्यटन स्थलों में सीजन का पहला हिमपात

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल  के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को ताजा हिमपात हुआ है। सूबे के पर्यटन स्थल मनाली , कुफररी, नारकंडा, फागू के अलावा, सोलंगनाला,  जलोड़ी दर्रा में  बर्फ ने सफेद चादर ओढ़ दी है। बर्फबारी की सूचना मिलते ही  मैदानी इलाकों से  पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रूख कर  दिया  है। होटलों में एडवांस बुकिंग होने लगी है।

 सूबे में इस सर्दी की पहली बर्फबारी हुई है। शिमला के  साथ लगते  कुफरी और नारकंडा पर्यटन स्थलों पर सोमवार को बर्फबारी को दौर चलता रहा।  बर्फबारी के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार होने लगे। बर्फबारी के चलते कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित रहा। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने भी बर्फबारी के बाद राहत की सांस ली है। उनका का मानना है कि आने वाले दिनों में बर्फबारी  से पर्यटन उद्योग रफ्तार पकड़ेगा। उधर, मनाली व शिमला में के पर्यटन स्थलों  में दिल्ली्र चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से सैलानियों का पहुंचना जारी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles