हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली अधीनस्थ् कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) ने पंजाब राज्य में 100 मेगावाट सौर परियोजना के लिए बैलेंेंस ऑफ सिस्टम (बीआेएस) पैकेज के लिए करार किया है। एसजीईएल ने मैसर्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया है, यह एसजीईएल का पहलाबीआेएस संविदा अवार्ड है, जो 132.64 करोड़ रुपए का है। संविदा में तीन वर्ष की अवधि के लिए सोलर पीवी प्लांट का प्रचालन और रखरखाव भी शामिल है।
नंद लाल शर्मा ने आगे बताया कि एसजेवीएन ने ई-रिवर्स अक्शन (ई-आरए) के माध्यम से 2.65 रुपए प्रति यूनिट की टैरिफ दर से टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया अर्थात बिल्ड आेन एंड ऑपरेट (बीआेआे) के आधार पर इस परियोजना हासिल किया है। इस परियोजना के आरंभ होने से 259798 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है और यह भारत सरकार के कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने के मिशन में सहायता देगी।
उन्होंने अवगत करवाया कि इस परियोजना के निर्माण की संभावित लागत 545 करोड़ रुपए है। इस परियोजना से प्रथम वर्ष में 227 मि.यू. विद्युत उत्पािदन होने की आशा है, जबकि 25 वर्षों की अवधि में संचयी विद्युत उत्पादन लगभग 5302 मि$यू$ होगा। पीएसपीसीएल एवं एसजेवीएन के मध्य 25 वर्षों के लिए विद्युत खरीद करार (पीपीए) पर पहले ही हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
अखिलेश्वर सिंह, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन, अजय कुमार सिंह, उप सीईआे और एसजीईएल एवं मैसर्स बीवीजी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संविदा करार पर मनोज कुमार नेगी, उप महाप्रबंधक, एसजीईएल और श्री पंकज ढींगरा, निदेशक, बीवीजी इंडिया लिमिटेड द्वारा हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सभी को 24ग्7 विद्युत उपलब्धव करवाने के विजन की परिकल्पना की है। विभिन्न मंचों पर, माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पौदन करने संबंधी भारत के संकल्पं को दोहराया है।
एसजेवीएन ने पंजाब में 100 मेगावाट सौर परियोजना के लिए बैलेंस ऑफ सिस्टम पैकेज अवार्ड किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :