Sunday, April 12, 2026

नगर निगम चुनावों के लिए 109 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

19 अप्रैल को होगी छंटनी, 21 अप्रैल को नाम वापसी
हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम चुनावों के 4िए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और आजाद उम्मीदवारों के कुल 109 नामांकन प्राप्त हुए हैं। एआरआे (नगर निगम)ध्एडीएम राहुल चौहान ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कल इन नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 21 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इस दिन 3 बजे के बाद चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची चुनाव चिन्हों के साथ जारी कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी की आेर से 21 नामांकन,भाजपा की ओर से 34 नामांकन और कांग्रेस की ओर से 34 नामांकन भरे गए । माकपा के 4 नामांकन और अन्य प्रत्याशियों के 15 नामांकन चुनाव आयोग को प्राप्त हुए हैं। नामांकन के पहले दिन 13 अप्रैल को कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। वहीं 17 अप्रैल को 22 और 18 अप्रैल को 87 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles