हिमाचल आजकल
शिमला, जुब्बल-कोटखाई विकास खंड के अंतर्गत पंचायत समिति बढाल-धार सदस्य पद के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी की समर्थित उम्मीदवार मीनाक्षी तांटा पत्नी सुरेंदर तांटा निर्विरोध सदस्या पद के लिए निर्वाचित हुई हैं। गौरतलब हैं कि बढाल-धार पंचायत समिति सदस्य का पद पूर्व में निर्वाचित कांग्रेस समर्थित सदस्या स्व० मीनाक्षी तांटा पत्नी मोहन सिंह तांटा के आकस्मिक निधन के चलते ख़ाली हो गया था। नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्या मीनाक्षी तांटा ने निर्विरोध निर्वाचन के लिए बढाल-धार पंचायत की प्रबुद्ध जनता का आभार व्यक्त किया हैं। मीनाक्षी तांटा ने कांग्रेस पार्टी समर्थित उम्मीदवार के तौर पर विश्वास जताने पर विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई का धन्यवाद किया हैं। उन्होंने बढाल-धार पंचायत की जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व सदस्या के कामों को आगे बढाने के साथ-2 विकास कार्य के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता हैं।


| All Rights Reserved | Website By :