हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को शिमला नगर निगम चुनाव में जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे निष्ठा से पूरा करें। सोमवार को चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चुनाव के लिए बनाई गई विभिन्न समितियों की समीक्षा करते हुए सभी नेताआें से फील्ड में जुटने को कहा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पिछले कल से चुनाव प्रचार में जुट गई है जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के चुनाव प्रचार को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों व मुख्य संसदीय सचिवों सहित सभी विधायकों को चुनाव प्रचार की अहम जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।
रोहित ठाकुर ने शिमला नगर निगम के सभी वार्डो में चुनाव सूचना कक्ष स्थापित करने को कहा जिससे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआें में आपसी तालमेल बना रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में इस पूरे चुनाव का सूचना केंद्र,शिकायत,नियंत्रण,विधि व वॉर रूम पहले ही स्थापित किए जा चुके है।चुनाव से सम्बंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए सीधे कांग्रेस मुख्यालय में किसी भी समय संपर्क किया जा सकता हैं। बैठक में रोहित ठाकुर के अतिरिक्त कांग्रेस महासचिव सगंठन रजनीश किमटा,सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा ,राम कुमार,नंद लाल,हरभजन सिंह भज्जी,आदर्श सूद,महेश्वर चौहान, अमित पाल सिंह,यशवंत छाजटा,देवेंद्र बुशैहरी,विनीत गौतम,डा. राजेश शर्मा,अतुल शर्मा,सोहन लाल,सुशांत कपरेट,चिरंजी लाल,नरेंद्र कटारिया,मनोज कुमार,जैनी प्रेम,संदीप कुमार,प्रदीप वर्मा व तरुण पाठक उपस्थित थे।


| All Rights Reserved | Website By :