शिमला शहर के लोगों से सभी वादों को पूरा करेगी कांग्रेस
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदरसिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस शहर के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेगी। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्मार्ट सिटी के पैसों को दुरूपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में बिजली की तारों को आंडरग्रांउड किया जाएगा। इस पर सरकार 50 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। इसके अलावा शहर के लोगों को सरकार स्वच्छ जल उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने इसके लिए ठोस योजना बनानी शुरू कर दी है। वे मंगलवार को शिमला नगर निगम चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बने अभी केवल 135 दिन ही हुए है। अगले साढ़ चारा सालों में कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा सभी चुनाव में ओल्ड पेंशन योजना को लागू करने की गारंटी दी थी। सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट की बैठक में ओल्ड स्कीम को लागू किया। इसके अलावा सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को सस्पैंड करने का बड़ा फैसला लिया है। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी चयन आयोग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैल रहा था। युवाओं के भविष्य से खिलावाड़ किया जा रहा था। कई पेपर बेचे गए। सृक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6 हजार अनाथ बच्चों चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जां दिया। सरकार 27 साल तक इन बच्चों को देख रेख करेगा। इन बच्चों को पॉकिट मनी भी सरकार की ओर से दी जाएगी।
शिमला में बिजली की तारे आंडर ग्राउंड करने पर खर्च होंगे 50 करोड़ : सुक्खू
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :