हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर मंगलवार को चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी की अध्यक्षता में जुब्बल-नावर-कोटखाई के कांग्रेस कार्यकर्ताआें की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताआें, प्रमुख संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भाग लिया। रोहित ठाकुर ने कहा कि नगर निगम, शिमला के चुनाव में जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता की महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका रहती हैं। उन्होंने नगर निगम निगम, चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का कांग्रेस कार्यकर्ताआें से आह्वान किया।



| All Rights Reserved | Website By :