Saturday, April 11, 2026

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की होगी शानदार जीत : कौल सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार ने प्रदेश को कांगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत होगी। कांग्रेस का घोषणा पत्र शिमला शहर व लोगों की समस्याआें को दूर करने के लिए पार्टी की वचनबद्घता है जिसे वह हर हाल में पूरा करेगी। वे बुधवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को कंगाली के द्वार पर ला कर खड़ा कर दिया है। वाबजूद इसके कांग्रेस अपनी सभी गारंटी को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर 75 हजार करोड़ का कर्ज व 1100 करोड़ की देनदारियां सुक्खू सरकार को विरासत में मिली है। इसके बाद भी विकास की गति को कमजोर नही होने दिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज नगर निगम चुनाव समन्वय समिति की बैठक में पार्टी के चुनाव रणनीति पर समिति के सदस्यों के साथ पूरा विचार विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि समिति ने फैंसला किया है कि नगर निगम के सभी बूथों से दैनिक रिपोर्ट ली जाएगी और दिन में दो बार समन्वय समिति की समीक्षा बैठक दो बार हुआ करेगी।
उनका आरोप है कि भाजपा ने अपनै कार्यकाल के दौरान स्मार्ट सिटी के धन का सही उपयोग नहीं किया। कांग्रेस सरकार के समय मिला एक बड़ा प्रोजेक्ट जेएनयूआरएम का पैसा भी भाजपा खर्च नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि अब वह इन चुनावों में लोगों को झूठे वादे कर गुमराह करने की कोशिश कर रही है जिसमें वह कभी सफल नही होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles