Sunday, April 12, 2026

आईजीएमसी में आग लगने की जांच हो : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आईजीएमसी का दौरा किया,। आईजीएमसी में वीरवार सुबह आग लगने के कारण नए आेपीडी में भारी नुकसान हुआ। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि आईजीएमसी में आग लगने के कारण अस्पताल की संस्था को भारी नुकसान हुआ है। लोगों को इस प्रकरण से सीख लेेनी चाहिए और आने वाले समय में इस प्रकार के हादसे ना हो इसके बारे में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यह आग लगी इसके परिणाम काफी गंभीर भी हो सकते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन को इस प्रकरण पर गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए और इसके लिए एक जांच समिति भी तय करनी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles