Saturday, April 11, 2026

रोहित ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह ने की ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं

हिमाचल आजकल

शिमला,. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कांग्रेस कार्यकाल में जो कार्य  शिमला नगर निगम में शुरू हुए थे भाजपा उन कार्यो को भी पूरा नही कर पाई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर भी भाजपा ने शहर का बुरा हाल किया। लोगों पर टैक्स थोप कर नगर निगम अपनी तिजोरी तो भरती रही पर लोगों की समस्याओं को दूर करने में कभी कोई रुचि नही दिखाई।
बुधवार को नगर निगम के चार वार्डो  लोअर ढली,भट्टाकुफर, उप्पर ढली व शांति विहार में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर,ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद सिंह व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने  भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब जब शिमला नगर निगम के चुनाव आये है तो इन्हें शिमला के विकास और इसकी समस्याओं की चिंता सताने लगी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है जो प्रदेश के विकास के प्रति समर्पित हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम में भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान का खामियाजा शिमला शहर को भुगतना पड़ा हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ हैं। भाजपा ने अपने कुछ चेहतों  को लाभ देने के लिये नियमों तक को ताक में रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डो के साथ विकास के मामलें में भेदभाव किया गया।
सीपीएम मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि शिमला शहर व इसके साथ लगते उप नगरों की ओर भाजपा की कभी कोई नजर ही नही गई। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले  लोगों को गुमराह करने के लिये भाजपा ने घोषणाओं का पिटारा खोला था। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस विकास की नई गाथा लिखेगी।उन्होंने सभी से एकजुटता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस का दूसरा नाम विकास है और कांग्रेस इस पथ पर आगे बढ़ेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles