Sunday, April 12, 2026

मौका आने पर बताएंगे कांग्रेस के कितने विधायक उनके संपर्क में : विपिन परमार

मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के सदस्यों में कोई तालमेल नहीं
हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनावांेे के बीच भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कहा कि नगर निगम के चुनावों को कांग्रेस प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस गारंटियों को पूरा तो कर नहीं पा रही है। अब कांग्रेस के दिग्गज खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस में उनकों घुटन हो रही है। वे शुक्रवार को पत्रकारों से बात रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम में भी फिर से बहुमत से काबिज होगी और प्रदेश में भी उनकी सत्ता लौटेगी। हालांकि कांग्रेस के विधायकों के भाजपा से संपर्क में होने का सवाल वो टाल गए । उन्होंने कहा कि वह मौका आने पर बताएंगे की कांग्रेस के कितने विधायक उनके संपर्क में हैं।
उनका कहना है कि पांच लाख रोजगार देने की बात करने वालो ने व्यवस्था परिवर्तन की कांग्रेस सरकार ने करोना काल में सेवाएं देने वालो को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों में बिना इंटरव्यू के अध्यापकों के पद भरने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया गया लेकिन अगले ही दिन मुख्यमंत्री इस फैसले को नकार देते हैं। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस ने राजधर्म की धज्जियां उड़ाई है।

विपिन परमार ने कहा कि शिमला में ज्यादा समय तक कांग्रेस का दबदबा रहा लेकिन यहां हिल्स क्वीन में जो काम होना चाहिए था नहीं हुआ। स्मार्ट सिटी प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की देन है। कांग्रेस शिमला के लिए पानी और अन्य योजनाआें की बात कर रही हैं यह सब भाजपा की देन है। पर्वतमाला और पानी की योजना भाजपा लेकर आई हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles