Saturday, April 11, 2026

नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर नगर निगम का चुनाव लड़े भाजपा : राजीव शुक्ला

भाजपा ने शिमला का चेहरा बिगाड़ कर रख दिया
हिमाचल आजकल
शिमला। सांसद व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शिमला शहर को विदेशी हिल स्टेशन की तरह से विकसित करेगी। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला में विकास नहीं किया। भाजपा को नगर निगम का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर लडऩा चाहिए। उनका कहना है कि भाजपा ने शिमला स्मार्ट सिटी के पैसों का दुरूपयोग किया है। भाजपा शासित निगम निगम ने शिमला शहर के चेहरा बिगाड़ कर रख दिया। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात का रहे थे।
राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नगर निगम शिमला के चुनाव को भारी बहुमत के साथ जीतेगी। कांग्रेस के जीत के बाद शिमला शहर के कायाकल्प होगा। शिमला की गारीमा को बनाया रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिमला शहर में पार्किंग व पेयजल के अलावा अन्य मूलभूत सुविधाओं के प्रदान करने के लिए काम करेगी। भजापा ने पिछले पांच सालों में शिमला शहर की दशा बिगाड़ कर रख दी है। शिमला अंदर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान खो रहा है। कांग्रेस चुनाव जीतने के बाद शिमला शहर की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोबारा पहचान बनाने के लिए प्रयास करेगी।

भाजपा सरकार ने शिमला को कंकरीट में तबदील किया : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भजापा कर ट्रिपल इंजन सरकार ने शिमला शहर को कंकरीट में बदल दिया है। नगर निगम चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस शिमला के लिए बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम का चुनाव प्रधानमंत्री के नाम पर लड़ रही है। इसका मतलब यह है कि पूर्व भाजपा सरकार के मंत्रियों ने शिमलाके विकास के लिए कोई कदम नहीं उठाए है। उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार नगर निगम के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश मंत्रिमंडल में शिमला शहर के दो मंत्री है। ऐसे में कांग्रेस सरकार शिमला का विकास तेजी करगी। सरकार ने शिमला शहर में तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 25 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।

नगर निगम शिमला को दिल खोलकर देंगे पैंसा : मुकेश अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस शिमला शहर के गौरव को बनाए रखेगी। सरकार नगर निगम शिमला को दिल खोलकर पैसा देगी। कांग्रेस सरकार शिमला शहर के लिए 1546 करोड़ रुपए का रोपवे प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है। शिमला शहर के लिए चुनाव के बाद 20 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को वर्ष 2025 तक 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपनी गांरटियों को पूरा कर रही है। 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन योजना के तहत लाया गया है। वहीं कर्मचारियें को डीए की किस्त भी जारी कर दी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles