Saturday, April 11, 2026

शिमला नगर निगम में कांग्रेस का आना तय : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला ,29 अप्रैल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिमला नगर की घोर उपेक्षा हुई। भाजपा सरकार शिमला शहर को मिली केंद्रीय योजनाआें को भी सही ढंग से कार्यन्वित नहीं कर पाई। शिमला शहर की अव्यवस्थाआें के लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेदवार हैं।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धन बल से शिमला नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताआें से भाजपा के किसी भी धनबल के प्रलोभन से आगाह करते हुए कहा कि वह इस पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम में कांग्रेस का आना तय हैं। जनता अब भाजपा के किसी भी झांसे में आने वाले नहीं। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टांे में शिमला शहर के लिये जो वादे किए है वह हर हाल में पूरे होंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताआें से एकजुटता के साथ कार्य करने को कहा जिससे सगंठन मजबूती से आगे बढ़ सकें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles