Saturday, April 11, 2026

कांग्रेस के 40 विधायक मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट : हर्षवर्धन चौहान

शिमला में बने भवनों की बेसमंट को खोलने के लिए बनाई जा रही योजना
हिमाचल आजकल
शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हिमाचल में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी 40 विधायक एकजुट है। भाजपा जीतना जोर लगा दे हिमाचल में ऑपरेशन लोटस नहीं होूगा। उनका कहना है कि चार महीन का कार्यकाल उपलब्धियां भरा रहा है। सरकार चरणबद्व तरीके से सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में जीत के बाद सरकार ने सडक़ के किनारे बने भवनों की बेसमेंट को गेराज के लिए खोलने का फैसला लिया है। इकसे लिए योजना तैयार की जा रही है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भजापा ने सत्ता में रहते हुए नगर निगम के चुनाव को लटकाने का प्रयास किया है। प्रदेश की जनता ने चार महीने पहले भाजपा को नकार दिया है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला के लिए कुछ नहीं किया है। उनका कहना
था कि कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद ओल्ड पैंशन स्कीम को लागू किया हे। अब कर्मचारियों को तीन फीसदी डीए की किस्त जारी करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब नगर निगम चुनाव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़ रही है। भजापा शासित नगर निगम ने शिमला शहर के लोगा पर टैक्स थापने का काम किया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश पर इस समय 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले करीब 920 संस्थानों को खोल दिया। यही नहीं शिमला में स्मार्ट सिटी के पैसों को दुरूपयोग किया गया। शिमला को कंकरीट में बदल दिया गया है।

भर्तीया को लेकर कैबिनेट सब कमेटी ने कोई फैसला नहीं लिया
हर्षवर्धन चौहान कहा कि सरकार में तालमेल की कोई कमी नही है। भर्तीयों को लेकर कैबिनेट की सब कमेटी के पास कई प्रस्ताव आए थे। विभिन्न विभागों में एक लाख भर्ती कैसे करनी है इस पर सब कमेटी ने चर्चा की। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रस्ताव को लीक कर दिया। उनका कहना है कि सरकार एक साल में सरकारी क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां देगी। सब कमेटी ने सभी सभी प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया। लेकिन इस बार अभी कोई अतिंम फैसला नहीं लिया गया ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles